राजनांदगांव : शहर के गौरी नगर में 17 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। युवक के सिर, पेट व शरीर से दूसरे हिस्सों में चाकू से 8 से 10 वार किए गए हैं। जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद शव को पावर हाउस के पीछे फेंक दिया गया।
मृतक की पहचान महादेव नगर निवासी अब्दुल रकीब के रुप में हुई हैं। चिखली पुलिस ने बताया कि रकीब सोमवार शाम 6 बजे घर से निकला था। इसके बाद पूरी रात घर नहीं पहुंचा। सुबह वार्ड के लोगों ने रकीब का शव पावर हाउस के पीछे देखा। वह खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
चिखली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना स्थल पर फारेंसिक और डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंची। पुलिस का अनुमान है कि हत्या के बाद शव को सुनसान हिस्से में फेंका गया हैं। पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद तीन संदेहियों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। हत्या की वारदात से स्थानीय लोगों में आक्रोश की स्थिति हैॅं। चिखली पुलिस ने जल्द मामला सुलझाने का दावा किया है।
