राजनांदगांव : राजीव ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी…
डोंगरगढ़ , भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसजनों, क्षेत्रवासियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखकर देश के प्रति उनके योगदान को स्मरण किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लोधी समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव विष्णु लोधी ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी।
सूचना क्रांति, कंप्यूटर तकनीक, दूरसंचार व पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में उनका योगदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने युवाओं को देश निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया तथा गांव, गरीब, किसान और महिलाओं के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिया। लोधी ने कहा कि राजीव का जीवन त्याग, सेवा, सरलता और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक था। लोकतंत्र और राष्ट्रीय एकता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। आज उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाया जाए तथा सामाजिक सद्भाव और विकास के मार्ग पर आगे बढ़ते हुए मजबूत भारत के निर्माण का संकल्प लिया जाए।
कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा व कार्यकर्ता हुए शामिल कार्यक्रम को विधायक हर्षिता स्वामी बघेल, पूर्व जिला अध्यक्ष नवाज खान, शिशुपाल भारतीय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन शहर अध्यक्ष हरीश भंडारी ने किया। इस दौरान प्रदीप शर्मा, विजय राज सिंह, संध्या देशपांडे, ललिनी मेश्राम, किरण मेश्राम, निशा निर्मकर, निधि गजभीए, रामजी तराने, जीतेन्द्र सिंह भाटिया, मतीन खान, रिमि भाटिया, गणेश भाई, नीजार जीवा, संजीव गुप्ता, नरेश करसे, पप्पू इंदुरकर, संजय यादव, गनपत रजक, दुलीचंद बडोले, प्रमोद टेम्भुकर, सुमित कुमार आदि क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता, युवा व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
