राजनांदगांव | मेडिकल कॉलेज हासिपटल में परिसर से बाहर खड़े वाहनों से भी पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। विरोध करने पर पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी बदसलूकी करते हैं।
इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्र के आने वाले लोग परेशान हैं। नियम मुताबिक हास्पिटल परिसर में खड़े वाहनों का ही पार्किंग शुल्क लिया जाना है। लेकिन अब पार्किंग ठेकेदार के कर्मचारी बाहर तक वसूली कर रहे हैें।
