राजनांदगांव | नेशनल हाईवे में सड़क पर ही ट्रकों की पार्किँंग हो रही है। इससे हादसे का खतरा बना रहता है। लेकिन पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई नहीं करने के चलते ऐसी मनमानी जारी है।
खासकर शाम के वक्त नेशनल हाईवे में शहर से लेकर सोमनी तक ऐसी स्थिति बनी रहती है। जिससे खासकर बाइक सवारों में हादसे का खतरा बना रहता है। इन पर सख्त कार्रवाई की जरुरत है।
