राजनांदगांव : कबाड़ हो चुकी सिटी बसें लाखों रुपए की बर्बादी…
राजनांदगांव | खराब हो चुकी सिटी बसें अब कबाड़ में बदल रही है। इसकी मरम्मत के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा हैं। जिसकी वजह से सरकार के लाखों रुपए की बर्बादी हो रही है।
शहर के बस स्टैंड में अलग-अलग जगहों पर यह सिटी बसें लंबे समय से मरम्मत के इंतजार में खड़ी हैं। संचालकों ने सुधार भी नहीं कराए। बसें कंडम हो गई है।
