राजनांदगांव : मछली घर का संचालन शुरु नहीं हो सका, उपयोगहीन हुई बिल्डिंग…
राजनांदगांव | पुष्पवाटिका में बना मछली घर भवन उपयोगहीन साबित हो रहा है। करीब 30 लाख रुपए खर्च कर इसका निर्माण किया गया था। लेकिन दो साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी इसका संचालन शुरु नहीं हो सका है।
जिसकी वजह से मछली घर में ताला जड़ हुआ है। वहीं भवन के सामने भी जर्जर होने लगा है। उक्त निर्माण ने रुपयों की बर्बादी से लेकर पुष्वाटिका के जगह को भी नुकसान पहुंचाया है।
