राजनांदगांव : अग्निवीर भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन क्लास शुरू…
राजनांदगांव | अग्निवीर भर्ती की तैयारी के लिए ऑनलाइन क्लासेस शुरू हो गई है। जिला प्रशासन, स्कूल शिक्षा विभाग, जिला रोजगार कार्यालय के संयुक्त प्रयास से यह क्लासेस शुरु की गई है। जिसके लिए जिले में 1,746 युवाओं ने पंजीयन कराया है।
राज्य शासन का लक्ष्य 1,586 पंजीयन था। ऑनलाइन क्लासेस का संचालन सर्वेश्वर दास नगर निगम स्कूल के डिजिटल स्टूडियो से हो रहा है। जिसमें शिक्षक लिखित परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं।
