डोंगरगांव | कृषि उपज मंडी डोंगरगांव में सचिव रामगोपाल सुनहरे की उपस्थिति में कृषि उपज मण्डी समिति कर्मचारी संघ का चुनाव किया गया। सर्वसम्मति से कैलाश कामडे सहायक ग्रेड 1 को अध्यक्ष, दीपक सिंह ठाकुर सहायक ग्रेड 2 को उपाध्यक्ष, मुख्य लेखापाल कलेंद्री ठाकुर को सचिव पद के लिए निर्विरोध चुना गया।
अन्य पदाधिकारियों में मंडी निरीक्षक रोहित चंद्रवंशी, यशवंत धनगुन, नीलम चंद निषाद, चमरू यादव, रमेश कोसरे, योगेश मंडलोई, कुलदीप चंद्रवंशी, खुमान पटेल, रेख राम सोनकर, मोती राम साहू, रूपराम सोनकर को शामिल किया गया है। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान कर स्वागत किया गया।
