डोंगरगांव| ग्राम कुतुलबोड भाटागांव में पुरुषोत्तम मास के सोमवती अमावस्या तिथि पर प्रातः काल पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। शुभारंभ में नीलिमा सिन्हा, हेमंत निषाद, मुकेश साहू ने संगीत प्रज्ञा गीत प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद जिला प्रमुख जयप्रकाश सिन्हा ने वैदिक मंत्रोच्चारण से देव शक्तियों, ग्राम के देवी देवताओं का आवाहन पूजन व पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ कराया।
