राजनांदगांव| गायत्री शक्तिपीठ में 23 और 24 जून को गायत्री जयंती और युगऋषि पंडित राम शर्मा आचार्य के महाप्रयाण दिवस पर दो दिवसीय आध्यात्मिक महापर्व होगा।
आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुख्य प्रबंधन ट्रस्टी सूर्यकांत चितलांग्या ने बताया कि पहले दिन 23 जून को सुबह 7 से शाम 7 बजे तक 12 घंटे का अखंड गायत्री महामंत्र जप होगा।
