राजनांदगांव , नगर निगम की टीम ने फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से लगाए गए ठेला-खोमचा और दुकानों को हटाने की कार्रवाई की है। इन दुकानों की वजह से लगातार गंदगी फैल रही थी, जिसे देखते हुए शनिवार को निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने कार्रवाई की।
निगम टीम ने ठाकुर प्यारेलाल स्कूल के सामने फ्लाई ओवर के नीचे अनाधिकृत रूप से संचालित हो रहे 6 ठेले-खोमचे और दुकानों को हटा दिया। निगम की सख्त कार्रवाई को देखते हुए कुछ दुकानदारों ने खुद ही अपने ठेले हटाना शुरू कर दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रहेगा।
