राजनांदगांव| छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के सेवा, समर्पण एवं सामाजिक उत्थान के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए समाज के सक्रिय कार्यकर्ता महेन्द्र वैष्णव को महासभा का प्रदेश महासचिव निर्वाचित किया गया है। उनके निर्वाचन से वैष्णव समाज में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
वैष्णव लंबे समय से समाजहित के कार्यों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके समर्पण, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक कार्यों में योगदान को देखते हुए महासभा ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
