राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के लगातार विलंब से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। उमस भरी गर्मी के बीच घंटों ट्रेन का इंतजार करना यात्रियों के लिए मुश्किल साबित हो रहा है।
प्लेटफॉर्म पर गर्मी से हलाकान हो रहे। बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे अधिक प्रभावित हो रहे। लंबी दूरी की एक्सप्रेस के अलावा लोकल ट्रेनें भी देरी से पहुंच रही। इसमें कई ट्रेनों की टाइमिंग में कई महिनों से सुधार नहीं हुआ है।
