डोंगरगांव | राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत समृद्धि आजीविका संकुल संगठन कुमरदा की वार्षिक आमसभा हुई। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा थीं। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने की।
एसपी ने महिला समूहों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, एकजुटता और आत्मविश्वास समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहा है। महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने, शिक्षा, रोजगार तथा स्वरोजगार के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ते की जानकारी दी। संकुल अध्यक्ष प्रभा नायक, टिकेश्वरी साहू, सचिव बिजमा विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष लता चन्दवंशी आदि मौजूद थे।
