राजनांदगांव : यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया गया…
अंबागढ़ चौकी | ग्राम पीपरखार में बुधवार को विकास कार्यों को समर्पित एक कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि विधायक इंद्रशाह मंडावी थे। विशिष्ट अतिथि जिला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी (एमएमसी) लता साव की उपस्थिति में 4 लाख रुपए की लागत से निर्मित सीसी रोड का भूमि पूजन तथा 7.50 लाख रुपए की लागत से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया गया।
विमल साहू, पन्ना मेश्राम, राजकुमार धुर्वे, ग्राम पटेल भवर सिंग मंडावी, नरसिंग किरंगे, अर्जुन दास साहू, सीताराम धंगून, रामेन्द्र गोआर्य, रामखिलावन भारद्वाज, तुकाराम चिरामे, तरुण मंडावी, केशव चंद्रवंशी, गोविन्द किरंगे आदि मौजूद थे।
