राजनांदगांव , जिलेभर में दो दिन से लगातार रिमझिम बारिश जारी है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जिले को ऑरेंज अलर्ट पर रखा है। इससे अगले दो दिन भी अच्छी बारिश की संभावना हैं।
बीते दो दिनों में जिले में औसत 40 मिमी बारिश दर्ज गई है। बारिश से मोंगरा बराज सहित प्रमुख चार जलाशयों में भी 85 फीसदी से अधिक जलभराव हो गया है। हालांकि कैचमेंट एरिया में अब भी उम्मीद के मुताबिक बारिश नहीं हो रही है। बराजों के गेट खोलने की स्थिति नहीं बनी हैं। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि मानसून द्रोणिका मजबूत हैं। इससे अगले दो से तीन दिन बारिश की संभावना है।
नांदगांव में सबसे अधिक छुरिया-एल्बी नगर में कम रविवार की बात करें तो राजनांदगांव में सबसे अधिक 40 मिमी बारिश दर्ज हुई है। वहीं एल्बी नगर में 6 मिमी और छुरिया तहसील 13 मिमी. बारिश ही दर्ज हुई है। इस बार बारिश के पैर्टन में भी बदलाव हुआ है। वनांचल की तुलना में मैदानी इलाके में अधिक बारिश हो रही है। इधर जिले में अब तक 672 मिमी. औसत बारिश दर्ज की जा चुकी है।
