राजनांदगांव | शहर के आउटर इलाकों बड़ी मात्रा में कचरा डंप होता जा रहा है। यह नजारा डोंगरगांव रोड, मोहारा, चिखली में देखा जा सकता है। शहर के भी कुछ हिस्सों में यही स्थिति है, इसमें नया बस स्टैंड के पास, तहसील कार्यालय रोड में कचरा डंप रहता है।
बारिश में इससे बदबू उठने लगी है। मवेशी और श्वान से इसे फैलाने लगते है। यहां संक्रमण बीमारी से बचने सफाई करने की जरूरत है।
