राजनांदगांव | शहर की जर्जर सड़कों और जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। दोपहिया वाहन चालक संतुलन खो रहे हैं। चारपहिया वाहनों को अचानक ब्रेक या दिशा बदलनी पड़ती है।
सड़क किनारे चलने वाले पैदल यात्रियों और दूसरे वाहन चालकों पर बारिश का जमा प्रदूषित पानी, कीचड़ उछलने लगता है। खैरागढ़ रोड, रामाधीन मार्ग, बसंतपुर रोड में यह नजारा देखा जा सकता है।
