राजनांदगांव | बारिश के मौसम में शहर के उद्यानों में नियमित देखरेख के साथ नए पौधों का रोपण और सौंदर्यीकरण किए जाने की जरूरत है। कई स्थानों पर खाली हिस्सों का बेहतर उपयोग कर फूलदार, छायादार और स्थानीय प्रजातियों के पौधे लगाए जा सकते हैं।
इससे उद्यानों की हरियाली बढ़ने के साथ नागरिकों को बेहतर वातावरण मिलेगा। उद्यानों में पौधों की नियमित सिंचाई, कटाई-छंटाई, साफ-सफाई और खराब हो चुके हिस्सों की मरम्मत भी जरूरी है।
