राजनांदगांव : शहर में आभूषणों की खरीदारी के लिए जुट रहे ग्राहक, एडवांस बुकिंग भी शुरू...
राजनांदगांव , शहर के प्रमुख और व्यस्ततम क्षेत्र बाल गोविंद चौक में ‘महावीर ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ किया गया। नए प्रतिष्ठान की शुरुआत से क्षेत्रवासियों को आभूषणों की खरीदारी के लिए एक नया और आकर्षक विकल्प मिल गया है।
शुभ शुभारंभ के इस खास अवसर पर प्रतिष्ठान में काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। इस दौरान संस्थान से जुड़े लोग, शहर के गणमान्य नागरिक और शुभचिंतक बड़ी संख्या में महावीर ज्वेलर्स में पहुंचकर अपनी मनपसंद गहनों की खरीदी के साथ एडवांस बुकिंग भी करवा रहे साथ ही संचालक ऋषभ गोलछा को इस नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं। संचालक का संदेश: प्रतिष्ठान के संचालक ऋषभ गोलछा ने बताया कि ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना और उन्हें बेहतर से बेहतर सेवाएं देना ही उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। आसपास के ग्राहकों को नए प्रतिष्ठान के शुरू होने से काफी सुविधा मिलेगी।
त्योहारी सीजन में सराफा बाजार को मिलेगी चमक त्योहारी सीजन के समय शहर के बाजारों में पहले से ही अच्छी चहल-पहल और रौनक देखी जा रही है। नवरात्रि के बाद अब धनतेरस और दीपावली के आगमन को देखते हुए सराफा बाजार में कारोबार में बढ़ोतरी की काफी उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों के लिहाज से ‘महावीर ज्वेलर्स’ का यह नया शोरूम शहर के सराफा कारोबार में एक महत्वपूर्ण बढ़ोतरी माना जा रहा है। आगामी त्योहारों और मांगलिक अवसरों को ध्यान में रखते हुए ग्राहकों में भी खरीदारी को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। त्योहार पर खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
