राजनांदगांव : 1 करोड़ की कार जीतने का दिया झांसा, लक्की ड्रॉ के नाम पर 9.61 लाख रुपये की ठगी...
राजनांदगांव , सोशल मीडिया पेज फॉलो करने पर लक्की ड्रा में एक करोड़ की कार जितने का झांसा देकर किसान से ठगी कर ली गई। आरोपी ने किसान से 9 लाख 61 हजार रुपए की ठगी की है। शिकायत के बाद खैरागढ़ पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
खैरागढ़ के बढ़ईटोला में रहने वाले रोमलाल वर्मा ने बताया कि उसने सोशल मीडिया पर एक पेज को फॉलो किया था। जिसके बाद उनके मोबाइल नंबर फोन आया। उन्हें पेज फॉलो करने पर लक्की ड्रा में 1 करोड़ की कार और 1 लाख रुपए नगद जीतने का झांसा दिया। उन्हें रकम भेजने क्यूआर कोड मांगा गया।
रोमन ने क्यूआर कोड संबंधित मोबाइल में भेजा। इसके बाद लगातार प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर उनके रुपए लिए गए। इस तरह रोमन ने 9 लाख 61 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर दिया। शिकायत के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।
