राजनांदगांव | त्रिवेणी परिसर में बना ओपन थियेटर मेंटेनेंस की अभाव में जर्जर हो रहा है। ओपन थियेटर के दुकानों में लगे खिड़की दरवाजों की भी चोरी कर ली गई है।
लंबे समय से लगातार यहां चोरी हो रही है। लेकिन निगम प्रशासन इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जिससे लाखों रुपए के लागत से हुआ निर्माण फिजूल साबित हो रहा है। ओपन थियेटर की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर पहल करने की जरूरत है।
