कुशीनगर को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की सौगात मिल गई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया है। यह यूपी का तीसरा व सबसे लंबे रनवे वाला एयरपोर्ट है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को लाभ मिलेगा।
इससे पहले केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पीएम मोदी की तारीफ की। सीएम योगी ने कहा कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। पीएम मोदी ने यूएन में कहा था कि दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया। उसी मार्ग पर पीएम मोदी चल रहे हैं।
बौद्ध भिक्षुओं का किया सम्मान
भगवान बुद्ध के निर्वाण मंदिर से पीएम मोदी अभिधम्म कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने वहां बौद्ध भिक्षुओं का सम्मान किया
पीएम ने लगाया पेड़
पीएम मोदी ने भगवान बुद्ध की लेटी हुई प्रतिमा का दर्शन किया। उन्होंने भगवान बुद्ध से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने निर्वाण स्थली पर स्थित मंदिर में दर्शन किया। पीएम मोदी ने महापरिनिर्वाण मंदिर में पेड़ लगाए।
पीएम मोदी ने किए भगवान बुद्ध के दर्शन
कुशीनगर के महापरिनिर्वाण मंदिर में ‘अभिधम्म दिवस’ के अवसर पर पीएम मोदी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बुद्ध के दर्शन किए।
उत्तर प्रदेश में कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया है। इसके बाद वह गुजरात के वडनगर और अन्य स्थलों से खुदाई की गई अजंता के चित्र, बौद्ध सूत्र सुलेख और बौद्ध कलाकृतियों की प्रदर्शनी में सम्मलित हुए। इस दौरान उन्होंने कला कृतियों की तारीफ की।
हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश का एविएशन सेक्टर प्रोफेशनली चले, सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता मिले, इसके लिए हाल में एयर इंडिया से जुड़ा बड़ा कदम देश ने उठाया है। ऐसा ही एक बड़ा रिफॉर्म डिफेंस एयरस्पेस को सिविल यूज के लिए खोलने से जुड़ा है।
कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि उड़ान योजना के तहत बीते कुछ सालों में 900 से अधिक नए रूट्स को स्वीकृति दी जा चुकी है, इनमें से 350 से अधिक पर हवाई सेवा शुरू भी हो चुकी है। 50 से अधिक नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है। पीएम मोदी ने कहा कि कुशीनगर का विकास, यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है, भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए, श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत द्वारा आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कुशीनगर के बाद जेवर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा: मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत के युवाओं को यही बेहतर ट्रेनिंग मिलेगी देश के पांच एयरपोर्ट पर 8 फ्लाइट शुरू की गई है ट्रेनिंग के लिए उद्योग से जुड़े नियमों को भी सरल किया गया है भारत द्वारा बनाए गए ड्रोन नीति भी कृषि से लेकर स्वास्थ्य ला पहुंचाएगा जीवन को बदलने वाली है। वाराणसी, लखनऊ, कुशीनगर के बाद जेवर एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाया जाएगा
गवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी यहां से बहुत दूर नहीं: पीएम
प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी यहां से बहुत दूर नहीं है। कपिलवस्तु भी बिल्कुल पास में ही है। भगवान बुद्ध ने जहां पहला उपदेश दिया, वो पावन भूमि सारनाथ भी 100-150 किमी के दायरे में आ जाती है।
कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से सभी को लाभ होगा: मोदी
कुशीनगर के लोगों को यूपी के लोगों को पूर्वांचल पूर्वी भारत के लोगों को दुनिया भर के भगवान बुद्ध के अनुयायियों के कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए बहुत-बहुत बधाई। साथियों भगवान खुशियों को विकसित करने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी के लिए श्रद्धालुओं की सुविधा के निर्माण पर आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर एयरपोर्ट बनने से किसानों, दुकानदारों, उद्यमियों को सभी को लाभ मिलेगा।
देश सबका साथ सबका विकास कर रहा: मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि देश सबका साथ सबका विकास कर रहा है साथियों कुशीनगर एयरपोर्ट दशकों की आशाओं का परिणाम है मेरी खुशी आज दोहरी है आध्यात्मिक जीवन के रूप में अपूर्व अप पूर्वांचल क्षेत्र के प्रतिनिधि के रूप में पूरा होने के करीब है। कुशीनगर एयरपोर्ट के लिए देश को बधाई।
पीएम मोदी बोले-कुशीनगर आस्था और प्रेरणा का केंद्र
प्रधानमंत्री ने कहा कि कुशीनगर आस्था और प्रेरणा का केंद्र है। कुशीनगर आज सीधे दुनिया से जुड़ गया है। सबके साथ प्रयास से देश का विकास हो रहा है।
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन कर दिया है। इस दौरान लघु फिल्म दिखाई जा रही है।
हवाई चप्पल पहनकर सफर करने वाले लोगों के लिए यह तोहफा: योगी
लखनऊ और वाराणसी एयरपोर्ट फंक्शनल था अब कुशीनगर भी फंक्शनल हो गया है। पीएम मोदी का हवाई चप्पल पहनकर सफर करने वाले लोगों के लिए यह तोहफा है। अयोध्या को भी इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। सीएम योगी ने कहा कि यूपी में 11 एयरपोर्ट पर काम जारी है।
पीएम मोदी ने कहा था दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया: योगी
सीएम योगी ने कहा कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली है। पीएम मोदी ने यूएन में कहा था कि दुनिया ने युद्ध दिया और भारत ने बुद्ध दिया। उसी मार्ग पर पीएम मोदी चल रहे हैं। कुशीनगर बस सड़क ही नहीं वायु मार्ग से पूरे देश को जोड़ रहा है।
पूर्वी यूपी में विकास की धारा: सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री का का कुशीनगर की धरती पर स्वागत है। आज शरद पूर्णिमा का शुभ दिन है और वाल्मीकि जयंती भी है। ऐसे में आज के दिन पूर्वी यूपी को उड़ान की सौगात मिल रही है। पूर्वी यूपी में विकास की धारा बह रही है।
