मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात में उपस्थित जनसमूह से कहा कि यदि आपने इन योजनाओं में पंजीयन नहीं कराया है तो पंजीयन करा लें। वे न सिर्फ लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का फीडबैक ले रहे हैं, बल्कि वे लोगों को समस्याओं का निराकरण भी कर रहे हैं। उन्होंने बटवाही में लोगों की मांग पर नेशनल हाइवे में रघुनाथपुर से बुलगा तक पक्की सड़क, ग्राम बटवाही में हाईस्कूल, तपता से खड़गंवा मार्ग में पुलिया निर्माण की घोषणा की।
