मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एक अलग अंदाज में लोगों से भेंट-मुलाकात कर रहे हैं। बातचीत की शैली में वे लोगों से सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं की फीडबैक भी ले रहे हैं। प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान आज सरगुजा जिले के लुण्ड्रा विधानसभा के बटवाही गांव की जनता से सीधे मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से पूछा कि आपका कर्जा माफ हुआ है या नहीं, आपको राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिला है या नहीं। मुख्यमंत्री का सवाल सुनते ही ग्रामीणों ने एक सुर में कहा कि हमें इन योजनाओं का लाभ मिला है और इसके लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी दिया।