रायपुर, 08 जून 2022
स्कूल में सुविधाओं की बात करें तो लगभग 2 एकड़ में बने पाटन के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में कुल 16 क्लास रूम, बायोलॉजी, केमेस्ट्री और फिजिक्स के 3 पृथक लैब रूम, 1 कंप्यूटर लैब, 3 स्मार्ट क्लास रूम, 1 स्पोर्ट्स रूम, डिपार्टमेंट रूम, 2 स्टाफ रूम, 1 हेड मास्टर रूम, 1 प्रिंसिपल रूम, 1 ऑफिस रूम, 1 एग्जाम हाल, 1 ऑडिटोरियम, 1 लाइब्रेरी और बड़े मैदान के साथ 1 भव्य मंच बना हुआ है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वामी आत्मानंद स्कूल पाटन में विधानसभा के अंतर्गत संचालित सभी 7 स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों के साथ भेंट-वार्ता की। इस दौरान सभी स्कूलों की ओर से अपने स्कूलों की अधोसंरचना, स्टाफ और छात्रा की जानकारी देने के स्कूल के उपलब्धियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर वन मंत्री मोहम्मद अकबर भी मुख्यमंत्री बघेल के साथ हैं
