रायपुर, 08 सितम्बर 2022
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के गौरेला विकासखण्ड अंतर्गत जोगीसार एनीकट निर्माण के लिए 2 करोड़ 42 लाख 81 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। इस एनीकट के निर्माण से पेयजल, निस्तारी, भू-जल संवर्धन एवं किसानों को स्वयं के साधन से खरीफ सीजन में 80 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।
