रायपुर, 08 सितम्बर 2022
छत्तीसगढ़ शासन के जल संसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल विकासखण्ड अंतर्गत छुईया व्यपवर्तन योजना के जीर्णोद्धार तथा लाईनिंग कार्य हेतु 73 लाख 89 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर को प्रदान की गई है। छुईया व्यपवर्तन के जीर्णोद्धार से 57 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति हो सकेगी।
