रायपुर, 06 फरवरी 2023
छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायगढ़ जिले के धरमजय विकासखण्ड अंतर्गत खोदा पानी जलाशय के शीर्ष एवं नहरों के री-माडलिंग व लाईनिंग कार्य के लिए 3 करोड़ 42 लाख 5 हजार रूपए की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के जीर्णाेंद्धार से इसकी सिंचाई क्षमता में 146 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति के साथ ही कुल 261 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।
