रायपुर, 06 फरवरी 2023
छत्तीसगढ़ शासन के जलसंसाधन विभाग मंत्रालय द्वारा रायगढ़ जिले के बरमकेला विकासखण्ड अंतर्गत लाडूखाई जलाशय के जीर्णाेंद्धार के लिए एक करोड़ 41 लाख 58 हजार रूपए पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस जलाशय के जीर्णाेंद्धार से इसकी सिंचाई क्षमता में 61 हेक्टेयर की कमी की पूर्ति होगी।
