राजनांदगांव | शहर में बार-बार बिजली गुल होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। घरों और दफ्तरों में कामकाज ठप पड़ रहा है, वहीं भीषण गर्मी में लोग परेशान हो रहे। पटरी पार इलाकों में शनिवार रात 9 से 11 बजे के बीच तीन दफा, रविवार को दोपहर 2 से 4 बजे के बीच तीन बार बिजली गुल हुई।
दिन और रात दोनों समय बिजली गुल होने से पेयजल आपूर्ति, कूलर-पंखे, जरूरी उपकरण बंद हो जाते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों के लिए स्थिति कठिन होती है। इसमें जरूरी सुधार एवं मरम्मत की जरूरत है।
