राजनांदगांव | शहर के कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें बंद होने से हादसों का खतरा बढ़ गया है। खासकर चौपाटी जाने वाली रोड और इधर गठुला रोड में अंधेरा रहता है। इस रास्ते से शाम के बाद बड़ी संख्या में श्रमिक शहर में अपने काम काज करने के बाद वापस लौटते है। यहां डिवाइडर और सड़क किनारे अतिक्रमण होने से सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। अंधेरा होने से हादसों की आशंका बनी रहती है। यहां मरम्मत और सुधार की जरूरत है।
