राजनांदगांव | लखोली चौक से कन्हारपुरी जाने वाला मार्ग गड्ढों के कारण बदहाल है। जगह-जगह गड्ढे हैं, जिससे वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी हो रही। बारिश से पहले सड़क की मरम्मत नहीं होने पर स्थिति और खराब होने की आशंका है।
रोज इस मार्ग से बड़ी संख्या में ग्रामीण और शहरवासी गुजरते हैं, लेकिन खराब सड़क के कारण दुर्घटना का खतरा बना रहता है। रात में समस्या और बढ़ जाती है। यहां सड़क मरम्मत की जरूरत है।
