राजनांदगांव : पाताल भैरवी सिद्धपीठ में 25 को शरद पूर्णिमा पर बंटेगी जड़ी-बूटी युक्त खीर...
राजनांदगांव , मां पाताल भैरवी मंदिर परिसर में बर्फानी सेवाश्रम समिति शरद पूर्णिमा 25 अक्टूबर की रात मनाएगी। आयोजन मां पाताल भैरवी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी दश महाविद्या द्वादश ज्योतिर्लिंग शिव शक्ति सिद्धपीठ में होगा। सांस, दमा, अस्थमा पीड़ितों को जड़ी-बूटी वाली खीर प्रसाद मुफ्त बांटी जाएगी।
रात 10 बजे से छत्तीसगढ़ की लोक कलामंच नाचा पार्टी लोकगीत, नृत्य, गम्मत पेश करेगी। लोक कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी। समिति के सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू ने बताया कि समिति 1997 से मानव सेवा के तहत दुर्लभ जड़ी-बूटियां जुटाती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार जड़ी-बूटी युक्त खीर प्रसादी बनाती है। इसे ब्रह्ममुहूर्त में सांस, दमा, अस्थमा पीड़ितों को दिया जाता है। इस साल 30 हजार से ज्यादा पीड़ितों के लिए खीर प्रसाद तैयार कराया जा रहा है। 25 अक्टूबर की रात चंद्रकला से अमृतरूपी प्रसाद तैयार कर श्रद्धालुओं को मुफ्त बांटा जाएगा।
पीड़ितों से पंजीयन कराने कहा गया है। पीड़ितों को प्रसाद लेने से 6 घंटे पहले और बाद में नींद नहीं लेनी है। तैयारियों में अध्यक्ष राजेश मारु, उपाध्यक्ष दीपक जोशी, सचिव गणेश प्रसाद शर्मा गन्नू, कोषाध्यक्ष नीलम जैन, महंत गोविंद दास, महेन्द्र लुनिया, दामोदर अग्रवाल, कमलेश सिमनकर, संतोष खंडेलवाल, सूरज जोशी, आलोक जोशी, लीलाधर सिंह, कुलबीर छाबड़ा, संजय खंडेलवाल, मनीष परमार, सत्यम शर्मा जुटे हैं।
