0 पत्रकार वार्ता के दौरान उपस्थित नगर निगम नेता प्रतिपक्ष किशुन यदु ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की जनहितैषी योजना को रोने के उद्देश्य से प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आयुष्मान मित्रों को बेरोजगार किया है। किशुन ने कहा कि निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाने के लिए वहां से आयुष्मान मित्रों को हटा दिए जाने का आदेश दिया गया है जबकि सरकारी अस्पतालों में अब भी आयुष्मान मित्र अपनी सेवायें दे रही हैं । इससे यह साफ़ जाहरी होता है कि निजी अस्पतालों के के चैन में प्रदेश सरकार की भी बराबर की मिलीभगत है और आम जनता भुगत रही है ।
